लातेहार, मार्च 21 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में बीते 24 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। जिससे आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश और पानी भराव के कारण बिजली लाइन बाधित हो गई है। खासकर ईद व सरहुल के मौके पर बिजली नहीं रहने से लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहार के समय बिजली की अनुपलब्धता से रोजमर्रा के कार्यों के साथ-साथ त्योहार की तैयारियां भी प्रभावित हुई हैं। अंधेरे के कारण रात में परेशानी बढ़ गई है, वहीं पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में विभागीय जेई ने बताया कि रायडीह और गुमला के बीच स्थित ट्रांसमिशन लाइन में खराबी आ गई है, जिसके कारण महुआडांड़ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है। उन्होंने कहा कि खराबी को दूर करने के लिए मरम्मत कार्य जारी है और जल्द ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.