लातेहार, अप्रैल 12 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के शहीद चौक स्थित अभिषेक किराना दुकान के गोदाम में शनिवार को अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि स्थानीय लोगों और प्रशासन को काफी देर तक काबू पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और बीडीओ संतोष कुमार बैठा एवं महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के लिए पानी टैंकर मंगाया गया। साथ ही आसपास के घरों से पाइप निकालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। हालांकि, आग की लपटें तेज होने के कारण काफी देर बाद स्थिति नियंत्रण में आ सकी। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक गोदाम में रखा पूरा किराना सामान जलकर खाक हो चुका था। दुकान संचालक अभिषेक कुमार ने बताया कि दुकान के बगल में स्थित गोदाम ...