लातेहार, जून 14 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में लगातार बनी बिजली समस्या से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

बिजली की खराब स्थिति ग्रामीण संजय, सजीव प्रसाद, कैलाश प्रसाद, बसंत कुमार, पवन कुमार का आरोप है कि पिछले लगभग तीन महीनों से क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। प्रतिदिन मात्र 2 से 3 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जबकि रात के समय भी बार-बार बिजली काट दी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है।

व्यवसायों पर प्रभाव दिन हो या रात, बिजली कटौती के कारण बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्य और पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं छोटे व्यवसायी, दुकानदार और स्वरोजगार से जुड़े लोग भी आर्थिक नुकसान झेलने को मजबूर हैं। बिजली नहीं रहने से...