लातेहार, मई 10 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड में परिवहन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बिना व्यावसायिक निबंधन, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र के सैकड़ों ट्रैक्टर सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे हैं। विडंबना यह है कि इन वाहनों का उपयोग मुख्य रूप से बालू के अवैध परिवहन में किया जा रहा है, जिस पर प्रशासनिक मौन कई सवाल खड़े कर रहा है।

ट्रैक्टरों का अवैध उपयोग क्षेत्र में सक्रिय अधिकांश ट्रैक्टर कृषि कार्य के नाम पर पंजीकृत हैं,लेकिन इनका धड़ल्ले से कमर्शियल व निजी कार्यों में इस्तेमाल हो रहा है। तकनीकी रूप से अनफिट ये वाहन न केवल पर्यावरण प्रदूषित कर रहे हैं, बल्कि जर्जर स्थिति में होने के कारण राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। मानकों को ताक पर रखकर संचालित इन वाहनों से सरकार को भारी राजस्व की हानि भी हो रही है।

नाबालिग ड्रा...