लातेहार, मई 2 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को आईआरबी कैंप के समीप अनुमंडल प्रशासन द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान एसडीओ बिपिन कुमार दुबे एवं एसडीपीओ शिव पूजन बहेलिया के संयुक्त नेतृत्व में संचालित किया गया। जांच के दौरान विशेष रूप से मोटरसाइकिल, टेम्पो और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी ली गई। अभियान के तहत बिना हेलमेट चलने वाले बाइक चालकों और एक बाइक पर तीन सवारी (ट्रिपल लोडिंग) करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने वाहनों के बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र , ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सघन जांच की गई । एसडीओ श्री दुबे ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी जानलेवा ...