लातेहार, दिसम्बर 23 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड में दिसंबर माह की अंत के साथ ही क्रिसमस पर्व को लेकर उत्साह का माहौल बन गया है। मसीही समाज के लोगों में पर्व को लेकर खासा उल्लास देखने को मिल रहा है। घरों की साफ-सफाई के साथ-साथ उन्हें रंग-बिरंगी लाइटों, झिलमिलाती सजावट, घंटियों और आकर्षक क्रिसमस ट्री से सजाया जा रहा है। नवंबर के अंतिम सप्ताह से ही मसीही समाज में एडवेंट काल की शुरुआत हो चुकी है। यह काल प्रभु यीशु मसीह के आगमन की पवित्र तैयारी का समय माना जाता है, जिसमें प्रार्थना, संयम और आत्मिक शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इधर, महुआडांड़ के बाजारों में भी क्रिसमस को लेकर जबरदस्त चहल-पहल देखी जा रही है। क्रिसमस ट्री, सजावटी सामान, सितारे, मोमबत्तियां और उपहारों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों के अनुसार, इस व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.