महुआडांड़ में ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ चला जांच अभियान
लातेहार, मार्च 25 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। ओवरलोडिंग पर नकेल कसने के लिए बुधवार सुबह एसडीएम बिपिन कुमार दुबे ने डाल्टनगंज रोड पर सख्त जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क से गुजर रहे मालवाहक वाहनों को रोककर गहन जांच की गई। जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान कई वाहनों के कागजात, वजन क्षमता और फिटनेस की जांच की गई। ओवरलोडिंग करते पाए गए वाहनों पर कार्रवाई की गई और चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई। एसडीओ ने कहा कि ओवरलोडिंग सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रही है। इससे सड़कें भी तेजी से क्षतिग्रस्त होती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी नियमित रूप से इस तरह का सख्त अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम और पुलिस बल मौजूद रहे। प्रशासन ने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि ओवरलोडिंग करते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.