लातेहार, जून 2 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के डाक बंगला परिसर में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत एसआईआर-बीएलओ-2 की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुआ। अध्यक्षता अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि संजय जायसवाल, महुआडांड़ मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल और मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने संयुक्त रूप से की। यह भी पढ़ें- सुयोग्य मतदाता छुटे नहीं, अयोग्य मतदाता जुड़े नहीं : उपायुक्तकार्यशाला के मुख्य अतिथि कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह पहुंचे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला अध्यक्ष बंशी यादव और मनिका के पूर्व विधायक हरि कृष्ण सिंह मौजूद थे। अतिथियों ने बीएलओ-2 की भूमिका और जिम्मेदारियों को लेकर बारीकी से जानकारी दी। पूर्व विधायक ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह त...