लातेहार, जुलाई 27 -- महुआडांड़,प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत महुआडांड़ प्रखंड ने मतदाता सत्यापन कार्य में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज करते हुए 90 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य पूरा कर लिया है। एसडीएम सुलेमान मुंडारी व बीडीओ संतोष बैठा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम की लगातार मेहनत से यह उपलब्धि हासिल हुई है। एसडीओ सुलेमान मुंडारी ने बताया कि महुआडांड़ प्रखंड में कुल 54,760 मतदाता हैं, जिनमें से अब तक 48,923 मतदाताओं का सत्यापन पूरा किया जा चुका है। शेष मतदाताओं का सत्यापन भी युद्धस्तर पर जारी है और निर्धारित समय से पहले शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस सफलता में बीएलओ, प्रखंड कर्मियों, शिक्षकों, मुखिया, वार्ड सदस्यों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सभी ने घ...