लातेहार, मार्च 17 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला परिषद डाकबंगला परिसर में मंगलवार को अस्थि एवं मांसपेशी संबंधी रोगों के उपचार के लिए एक दिवसीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ऑस्टियोआर्थराइटिस एवं मस्कुलोस्केलेटल डिसऑर्डर्स से पीड़ित मरीजों को ध्यान में रखकर लगाया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस शिविर में मरीजों की जांच कर उन्हें आयुर्वेदिक एवं पारंपरिक पद्धतियों से उपचार एवं परामर्श दिया गया। शिविर का उद्घाटन डॉ. परमहंस प्रसाद, डॉ. अखिलेश कुमार रवि, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. चंदन गुप्ता, डॉ. राजीव कुमार तथा मरीज मनमोहन दुबे और हसीबुल्लाह अहमद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। चिकित्सकों ने बताया कि बदलती जीवनशैली, बढ़ती उम्र और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण जोड़ों में दर्द, कमर दर्द और मांसपे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.