लातेहार, जून 2 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। महुआडांड़ बस स्टैंड, दुकान व विभिन्न परिसरों के बाहर जिप सदस्य स्तेला नागेशिया और थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई को लेकर सभी ऑटो, बस और दुकानदारों ने राशि जमा की थी। इस अभियान में प्रखंड के जेएमएम कार्यकर्ताओ का पूर्ण सहयोग रहा। वहीं सोमवार की देर शाम थाना परिसर में मुखिया संघ और थाना प्रभारी के साथ पुलिस प्रशासन की बैठक हुई। इसमें प्रखंड को नशामुक्त और स्वच्छ बनाने को लेकर ठोस रणनीति बनाई गई। साथ ही समय-समय पर अवैध शराब की ब्रिकी और बनानेवालों के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाने की मांग पुलिस प्रशासन से की गई। इधर बैठक में उपस्थित लोग ने महुआडांड़ के दुकानदारों से दुकान के सामने कचरे रखने के लिए डस्टबीन की व्यवस्था करने पर जोर दिया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...