लातेहार, मार्च 2 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के ओरसा पंचायत स्थित जामडीह गांव आज भी बूंद-बूंद पानी को तरस रहा है। जल-नल योजना कागजों में चमक रही है,लेकिन जमीन पर ग्रामीण चुआंड़ी और नदी के सहारे जीवन काटने को मजबूर हैं। लाखों रुपये की लागत से जलमीनार तो खड़ा कर दिया गया। मगर नलों में आज तक पानी की एक बूंद नहीं पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक द्वारा बोरिंग कार्य में भारी अनियमितता बरती गई। बोरिंग पर्याप्त गहराई तक नहीं की गई। गर्मी की शुरुआत के साथ हालात विकराल होते जा रहे हैं। महिलाएं कई किलोमीटर दूर से सिर पर मटका रख पानी ला रही हैं। बच्चे पढ़ाई छोड़ पानी ढोने में लगे हैं। सवाल उठ रहा है जब हर घर नल जल का ढिंढोरा पीटा जा रहा है, तो जामडीह गांव को आखिर किस लापरवाही की सजा दी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने ...