महुआडांड़ को बाल-मैत्री प्रखंड बनाने की पहल, समिति गठित
लातेहार, सितम्बर 11 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण विभाग के निर्देश पर महुआडांड़ प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (बीएलसीडब्ल्यूपीसी) के गठन को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ संतोष बैठा ने की। बैठक में प्रखंड को बाल-मैत्री बनाने को लेकर समिति की भूमिका और कार्ययोजना पर चर्चा की गई। समिति बाल श्रम, बाल तस्करी, बाल विवाह, बाल शोषण और स्कूल ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने के लिए काम करेगी। जरूरतमंद और जोखिम में रह रहे बच्चों की पहचान कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उनके अधिकार और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में उपप्रमुख अभय मिंज को समिति का अध्यक्ष और बीडीओ संतोष बैठा को सचिव बनाया गया। पंचायत समिति सदस्य रेखा किंडो, नीलम देवी, सुबंती कुजूर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.