लातेहार, अप्रैल 25 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। संत तेरेसा कन्या उच्च विद्यालय की छात्रा आशी कुमारी बड़ाईक पिता राजकुमार बड़ाईक ने 91.80 प्रतिशत अंक लाकर प्रखण्ड टॉपर बनी हैं। आशा ने इसका श्रेय अपने शिक्षकों व माता पिता को दिया हैं। आशी कुमारी ने बताया कि वह आगे पढ़ाई कर सी. ए. बनना चाहती हैं। वहीं रिया कुमारी 90.60 %, अरीबा रूबाब और काजल टोप्पो 86.80 %, बेबो कुमारी 85.20 %,शालु कुमारी 84.20 %,प्रीति कुमारी टोप्पो एवं रीमा केरकेट्टा 81.80 %, श्रेया एलिन कुजूर 81.00 % तथा निधि कुमारी 80.80 % अंक प्राप्त कर मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण हुए। विद्यालय में 196 छात्राओं में 193 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं ,जिसमें 141 छात्राएं प्रथम स्थान एवं 52 छात्राएं द्वितीय स्थान प्राप्त कीं।वही यह भी पढ़ें- जिला टॉप 10 में पतना की निधि मुर्मू संत जोसेफ बालक उच्च विद...