महुआटांड़ में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ में जुटे श्रद्धालु
गोड्डा, मई 18 -- पोड़ैयाहाट, एक संवाददाता। पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत ग्राम महुआ टांड में रविवार को एकदिवसीय पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह अनुष्ठान प्रातः 8:00 बजे से शुरू किया गया और दोपहर 12:00 बजे पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। शाम 6:00 बजे आरती कार्यक्रम हुआ। यज्ञ स्थल महुआटांड गांव के सार्वजनिक काली मंदिर के चबूतरा में निर्धारित किया गया था।
यज्ञ का आयोजन यज्ञ आचार्य पंडित श्री रामकृष्ण शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यह अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न कराया गया। उन्होंने यज्ञ के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए बताया कि समाज में फैली नकारात्मकता, आपसी मतभेद और पर्यावरण असंतुलन को दूर करने हेतु यह पंचकुंडीय यज्ञ आयोजित किया गया है। गायत्री महामंत्र के जाप और आहुति से वातावरण शुद्ध होता है। गांव में सुख-शांति, समृद्धि,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.