काशीपुर, मार्च 20 -- काशीपुर, संवाददाता। गोवंश संरक्षण स्क्वाड ने शुक्रवार को महुआखेड़ा में 700 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम ने मौके से मांस लाने में इस्तेमाल की गई कार और उपकरण भी जब्त कर लिए। गोवंश संरक्षण स्क्वाड ऊधमसिंह नगर के प्रभारी एसआई पंकज बेलवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह पुलिस के साथ आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के शक्ति चौराहा, महुआखेड़ा क्षेत्र में चेकिंग की। यहां शुभान पुत्र हाजी शकील अहमद और नईम पुत्र मोहम्मद यामीन निवासी चक लोहरा थाना भगतपुर मुरादाबाद यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 700 किलो प्रतिबंधित मांस और संबंधित उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों की कार भी कब्जे में ले ली है। वहीं दोनों के खिलाफ कोतवाली आईटीआई में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बे...