महुअवा देवरिया में गिरा पीपल का पेड़
कुशीनगर, मई 1 -- पटहेरवा। पटहेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम महुअवा देवरिया में आंधी-तूफान के दौरान एक विशालकाय पीपल का पेड़ मुख्य सड़क पर गिर गया। इससे गांव का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। महुअवा देवरिया के पूरब टोला स्थित मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने के कारण करीब 12 घंटे तक लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने तत्काल गांव के जिम्मेदार लोगों को सूचना दी, लेकिन काफी समय तक कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद पहल करते हुए घंटों मशक्कत कर पेड़ की डालियां काटीं और रास्ता साफ किया। इसके बाद आवागमन सुचारु रूप से बहाल हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.