महुअल में तीसरे दिन की श्रीमद भागवत कथा से सराबोर हुए श्रद्धालु
सीवान, मई 21 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। महुअल गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन मंगलवार की शाम भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
कथा का प्रवचन वहीं कथा सुनाते श्री प्रमोद कृष्ण दास जी महाराज ने दया, करुणा, परोपकार एवं भगवान के चरणों में मिलने वाली मन की शांति के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दया ही मानव जीवन का सबसे बड़ा आभूषण है और जिस व्यक्ति के हृदय में दूसरों के प्रति प्रेम एवं करुणा का भाव होता है, वही सच्चे अर्थों में धार्मिक और सफल इंसान कहलाता है।
मानसिक तनाव और शांति आज का मनुष्य भौतिक सुख-सुविधाओं के पीछे भागते-भागते मानसिक तनाव और अशांति से घिरता जा रहा है, जबकि सच्ची शांति केवल भगवान के चरणों में समर्पण और भक्ति से ही प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.