औरंगाबाद, अप्रैल 4 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के महुअरी गांव के समीप पहाड़ी से 147 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस के पहुंचते ही तस्कर शराब छोड़कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...