कोडरमा, जून 20 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं सतत पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला जल एवं स्वच्छता समिति तथा एसोसिएशन फॉर वॉलेंट्री एक्शन (आभा) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को आकांक्षी प्रखंड मरकच्चो की महुँगाय ग्राम पंचायत में हैंडपंप, नल एवं अन्य ग्रामीण जल स्रोतों के रख-रखाव और मरम्मत विषय पर जागरूकता-सह-प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक मनोज कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय में जल स्रोतों के संरक्षण, जल गुणवत्ता की नियमित निगरानी तथा जलापूर्ति व्यवस्था के सतत संचालन के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में मुखिया सुनील यादव, नीता कुमारी, टीपन पासी समेत पंचायत प्रतिनिधि, जल सहिया और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थ...