देवघर, मई 23 -- देवघर,प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या मामले में महीनों से फरार आरोपी पति- संतोष राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपनी पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेक देने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मामला वर्ष 2024 का है। सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत झुनकी गांव निवासी मृतका की मां निर्मला देवी ने कुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुत्री सरिता देवी की हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया था। प्राथमिकी में बताया गया था कि 29 फरवरी 2024 की रात करीब 11 बजे पुत्री सरिता देवी ने फोन कर बताया था कि पति- संतोष राणा, देवर गोविंदा राणा, बबलू राणा, डबलू राणा तथा ससुर विष्णु राणा उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए नवविव...