चंदौली, जून 6 -- इलिया। इलिया कस्बा के लेवा-इलिया मार्ग पर श्रीराम साहू के घर के समीप महीनों से पड़ा कूड़े का ढेर स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। बरसात शुरू होने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। कूड़े के ढेर पर बारिश का पानी जमा होने तथा आवारा कुत्तों द्वारा कूड़ा इधर-उधर बिखेर दिए जाने से आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। कस्बे के निवासी श्री राम साहू, सेचु सिंह, दारा वर्मा, हरिहर विश्वकर्मा, आदर्श कुमार तथा ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि कूड़े का ढेर कई महीनों से उसी स्थान पर पड़ा हुआ है।कई यह भी पढ़ें- कबाड़ हुईं कूड़ा ढोने की गाड़ियां, सफाई व्यवस्था प्रभावित बार ग्राम विकास अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की ...