अंबेडकर नगर, फरवरी 9 -- भीटी, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी पोषित क्षेत्रों में टीकाकरण बेपटरी है। इसकी बानगी उप केंद्र रोहन पारा है। इस केंद्र पर महीनों से किसी को यानि बच्चों और महिलाओं को टीका नहीं लग रहा है। इसका कारण उप केंद्र में तैनात एएनएम का करीब आठ महीने से न आना है। इससे करीब 10 हजार आबादी के बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों के टीके नहीं लग पा रहे हैं। भीटी आकांक्षी ब्लॉक है। इसी ब्लाक में उपकेंद्र रोहनपारा है। यहां तैनात एएनएम पिछले कई माह से ड्यूटी नहीं कर रही है। उनका लोकेशन तक नहीं पता है। जन्म से पांच साल तक के बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाने को एएनएम के जरिए बीसीजी, हेपेटाइटिस पोलियो, आईपीवी, पीसीबी, मिजिल्स रूबेला तथा गर्भवती महिलाओं को टीडी का टीका लगता है। टीका लगाने के लिए एएनएम निर्धारित स्थान पर ब...