शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- शाहजहांपुर। शहीदों की धरती के रूप में पहचाने जाने वाले शाहजहांपुर का रेलवे स्टेशन आज खुद बदहाली का शिकार नजर आ रहा है। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगा पहचान बोर्ड कई महीनों से टूटा हुआ है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। स्टेशन के गेट पर शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन लिखा बोर्ड कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इतना ही नहीं बोर्ड के कुछ हिस्सों में पहले लिखे गए नाम भी कटे और मिटे हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे स्टेशन की छवि प्रभावित हो रही है। हर दिन हजारों यात्रियों की आवाजाही वाले इस प्रमुख स्टेशन पर टूटा बोर्ड प्रशासनिक लापरवाही की कहानी बयां कर रहा है। बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए यह स्टेशन जिले की पहली झलक होती है, लेकिन ऐसी स्थिति से जिले की छवि धूमिल हो रही है। लोगों की माने तो इतने लंबे समय से बोर्ड ...