बहराइच, अप्रैल 2 -- फखरपुर। फखरपुर कस्बा में लाखों रुपये की लागत से लगाई गई हाई मास्ट लाइट कई महीनों से खराब पड़ी है। आसपास का इलाका अंधेरे में डूब जाता है जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी दुर्गेश कुमार ने कहा कि विभाग द्वारा लाखों खर्च कर लगाई गई लाइट बंद पड़ी है। इंद्र प्रताप तिवारी का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और विकासखंड के अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...