बिहारशरीफ, जून 8 -- खबर का असर महीनों से खराब चापाकल हुआ ठीक तो मिली राहत फोटो चेवाड़ा01 - लुटौत गांव में सोमवार को खराब चापाकल को ठीक करते पीएचईडी का मरम्मत दल। चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड की छठियारा पंचायत के लुटौत गांव में कई माह से चापाकल खराब था। जलसंकट से लोगों को जूझना पड़ रहा था। वार्ड सदस्य खुशबू कुमारी द्वारा खराब चापाकलों को ठीक कराने के लिये पीएचईडी को आवेदन भी दिया गया था। बावजूद, कार्रवाई नहीं की गयी। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में प्राथमिकता के साथ खबर छपने के बाद अधिकारी हरकत में आये। सोमवार को मरम्मत दल को गांव भेजा गया। यह भी पढ़ें- बांका: खबर का असर, बटेश्वर नगर में चालू हुई नल-जल योजना खराब चापाकल को ठीक किया गया। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली। (चेवाड़ा से संजीव कुमार ) यह भी पढ़ें- चार माह बाद लगा मोटर तो जलसंकट ...