चंदौली, जनवरी 4 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील प्रशासन की ओर से टिमिलिपुर गांव के आधा दर्जन से अधिक वनवासियों को प्रधानमंत्री आवास निर्माण महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है जबकि पीएम आवास के लाभार्थियों को पहली किस्त भी भेज दिया गया है। इसके बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से लाभार्थियों में आक्रोश है। सकलडीहा विकास खंड के टिमिलपुर के बनवासी बस्ती के नौ बनवासियों के आवास निर्माण के लिये लाभार्थियेां को पहली किस्त भी 44 हजार और 40 हजार उनके खाते में भेज दिया गया है। तहसील प्रशासन की ओर से आवास के लिये भूमि भी आवंटित कर दिया गया है लेकिन अभी तक आवास निर्माण शुरू नहीं हो पाया। इस बाबत ग्राम पंचायत अधिकारी संदीप गौतम ने बताया कि आवास निर्माण के लिये भूमि चिन्हित हो गया है। शीघ्र ही आवास निर्माण शुरू कराया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...