सीवान, अप्रैल 29 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन किसी न किसी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे हो रहे हैं, इनमें लोग अपनी जान भी गंवा रहे हैं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक महीने में जिले में कुल 38 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, इनमें 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन घटनाओं ने प्रशासन व आमजन दोनों की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, सड़क हादसों का कोई निश्चित समय नहीं रह गया है। दिन हो या रात, किसी भी समय दुर्घटनाएं हो रही हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इन हादसों में दोपहिया वाहनों की संख्या सबसे अधिक है। आंकड़े बताते हैं कि कुल दुर्घटनाओं में लगभग 78 प्रतिशत मामले दोपहिया वाहनों से जुड़े हैं। वहीं, मृतकों में करीब 90 प्रतिशत ऐसे लोग शामिल...