महीने के 2 लाख कमाता है शख्स, क्यों महसूस करता है खुद को 'गरीब'? वायरल हो रही कहानी
नई दिल्ली, जुलाई 26 -- पैसा कितना भी हो, मन का सुकून हर किसी को नहीं मिलता। बेंगलुरु के एक 26 साल के युवक की कहानी इसी बात की मिसाल बन गई है। महीने के पूरे दो लाख रुपये कमाने वाला और सिर पर एक रुपये का कर्ज न रखने वाला एक शख्स सोशल मीडिया पर अपनी बेचैनी बयां करते हुए लिखता है कि इतना कुछ होने के बावजूद वह खुद को कभी अमीर महसूस नहीं कर पाता। उसकी यह पोस्ट रेडिट पर छा गई है और लोग इस पर तरह-तरह की राय दे रहे हैं। अपनी पोस्ट में युवक ने बताया कि उसका बचपन बेहद तंगी में बीता। उसके मुताबिक, 21 साल की उम्र में पहली नौकरी मिलने से पहले तक उसके पूरे परिवार की महीने भर की कमाई कभी 6-7 हजार रुपये से ज्यादा नहीं रही। वह अपने माता-पिता के साथ महज 10 बाई 10 के एक छोटे से कमरे में रहा करता था। नौकरी लगते ही उसने सबसे पहला काम यह किया कि माता-पिता को का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.