नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- Financial Planning Tips: क्या आपकी सैलरी आते ही खर्चों में खत्म हो जाती है? क्रेडिट कार्ड का बिल बढ़ रहा है, सेविंग नहीं हो पा रही और समझ नहीं आता कि पैसा आखिर जा कहां रहा है? अगर ऐसा है, तो आपको अपनी पूरी जिंदगी बदलने की जरूरत नहीं है। बस पैसों को मैनेज करने का तरीका सुधारना होगा। कुछ छोटी आदतें अपनाकर आप कर्ज का बोझ कम कर सकते हैं, सेविंग बढ़ा सकते हैं और अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बना सकते हैं।1. सबसे पहले अपनी स्थिति समझें पैसों पर कंट्रोल पाने के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आपकी आर्थिक स्थिति कैसी है। आपके बैंक अकाउंट और निवेश में कितने पैसे हैं, कितना कर्ज बाकी है और हर महीने कितना खर्च होता है, इसका हिसाब लगाएं। इसके लिए कोई बड़ी एक्सेल शीट बनाने की जरूरत नहीं है। एक कॉपी में भी सारी जानका...