बलिया, मार्च 11 -- बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति की समीक्षा किया और जनपद के सभी सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों) के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 16 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 9 लाख 84 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जबकि 7 लाख 11 हजार 584 कार्ड अभी बनाए जाने बाकी हैं। पात्र गृहस्थी, अंत्योदय कार्डधारकों तथा 70 प्लस आयु वर्ग के व्यक्तियों को मिलाकर कुल 3 लाख 10 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। बताया कि यह अभियान बीते 15 जनवरी से चलाया जा रहा है और 31 मार्च से पहले लक्ष्य पूरा किया जाना है। शासन स्तर से सभी सीएचओ को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराई गई है। जिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.