महीने के अंतिम दिन बंद रहेगी अब फल एवं सब्जी मंडी
मथुरा, मई 31 -- कृषि उत्पादन मंडी समिति की फल एवं सब्जी मंडी के आढ़तियों ने माह के अंतिम दिन एक दिन का अवकाश रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में फल एवं सब्जी मंडी एसोसिएशन की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष मौहम्मद इकबाल एवं उपाध्यक्ष जीतू चौधरी ने पहले अधिकतम आढ़तियों से सहमति लेने का निर्णय लिया गया। इस पर एसोसिएशन के अनुसार फल एवं सब्जी मंडी के 171 लाइसेंसधारी आढ़तियों ने प्रस्ताव पर सहमति जताई। इसके बाद एसोसिएशन ने माह के अंतिम दिन मंडी बंद रखने का निर्णय जारी कर दिया। इस बार 31 मई को फल एवं सब्जी मंडी बंद रहेगी। यह भी पढ़ें- दुबग्गा फ्लाईओवर निर्माण के लिए मंडी समिति नहीं देगी एनओसी वहीं मंडी के डिप्टी डायरेक्टर, जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट एवं मंडी सचिव रेनू वर्मा को पत्र भेजकर निर्णय की जानकारी दी गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.