नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- बेंगलुरु जैसे शहर में नौकरी करना सुनने में जितना आसान लगता है असल में उतना है नहीं। महीने की पहली तारीख को सैलरी आती है और कुछ ही हफ्तों में जेब हल्की हो जाती है। पता ही नहीं चलता कि पैसा गया कहां। ऐसा ही कुछ हुआ 26 साल की एक कॉरपोरेट कर्मचारी के साथ। जब उसने सितंबर के खर्च का पूरा हिसाब लगाया तो आखिरी रकम देखकर वह खुद चौंक गई। इंस्टाग्राम यूजर शिवांजलि ने एक वीडियो साझा किया है। इसमें उन्होंने बताया कि सितंबर में उनका पैसा कहां कहां गया। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "सितंबर के खर्च का ब्योरा। बेंगलुरु में रहने वाली 26 साल की कॉरपोरेट गर्ल।" वीडियो में किराए से लेकर खाने पीने तक हर खर्च का जिक्र है।सबसे भारी खर्च किराया शिवांजलि तीन बीएचके फ्लैट में अपने कॉलेज के दोस्तों के साथ रहती हैं। किराए और मेंटेनेंस म...