बदायूं, अप्रैल 26 -- नगर के मोहल्ला संख्या आठ के वार्ड 11 में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका परिषद से शिकायत करते हुए बताया कि पिछले करीब एक महीने से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। मोहल्ले के मोहम्मद नफीस, मुनीश कुरेशी, वाहिद, मोहम्मद जान, शकील, पत्पू, भूरे, अबरार और परवीन समेत अन्य लोगों ने बताया कि पानी न आने के कारण रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पीने के पानी के लिए लोगों को दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है, वहीं महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ रही है। वार्डवासियों ने नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- बोले भागलपुर: रमजान अली लेन में पानी का संकट दूर हो
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.