चंदौली, फरवरी 26 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री का इसी साल जनवरी में चोरों ने बैग, पर्स और मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया था। बाद में उनके दो एकाउंट से जालसाजों ने 1 लाख से अधिक की धनराशि भी उड़ दी थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर बुधवार की रात को प्राथमिकी दर्ज कर मुगलसराय कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार आजमगढ़ जिले में मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के जमीन सकत गांव निवासी रविंद्र यादव 28 जनवरी को 6510 एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए पीडीडीयू जंक्शन पहुंचा था। अभी वह प्लेटफार्म संख्या तीन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहा था कि चोरों ने उनके बैग पर हाथ साफ कर दिया। बैग में उसका मोबाइल, पर्स और अन्य समान पड़े हुए थे। बैग चोरी होने के बाद रविंद्र ने प्लेटफार्म संख्या दो पर जाकर इ...