जमुई, मई 28 -- जमुई, निज संवाददाता शहर के महिसौड़ी मोहल्ले में बुधवार की देर शाम घर की रंगाई और पाइप लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चलने लगे। आरोप है कि दहशत फैलाने के लिए आधा दर्जन राउंड गोलीबारी भी की गई। घटना में दोनों पक्षों से कुल सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष से एक युवक तथा दूसरे पक्ष से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. यह भी पढ़ें- दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे,सात घायलघायलों की जानकारी घायलों में एक पक्ष से मोहम्मद गब्बर खान, उनके भाई मोहम्मद इम्तियाज खान, पुत्र मोहम...