हाजीपुर, दिसम्बर 1 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। महिसौर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान के तहत हरप्रसाद बहुआरा पक्की सड़क में सोहरथी गांव के पास एक बगैर नंबर प्लेट के पिकअप वाहन पर लोड 12 कॉटन में बंद 576 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है। जबकि रात्रि के अंधेरा का लाभ उठाते वाहन चालक भाग निकला। पुलिस द्वारा बरामद अंग्रेजी शराब एवं मालवाहक वाहन को जप्त किया गया है। वही इस मामले में महिसौर थाना के सहायक अवर निरीक्षक अरुण कुमार राय द्वारा दर्ज प्राथमिकी में टाटा कंपनी के बगैर नंबर प्लेट के मालवाहक वाहन के मालिक एवं चालक को उत्पाद अधिनियम के तहत आरोपी बनाया गया है। बताया गया कि हरप्रसाद पेट्रोल पंप के पास पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि चांद सराय की ओर से बिना नंबर प्लेट का एक मालवाहक वाह...