सीतामढ़ी, मार्च 20 -- बोखड़ा। थाना क्षेत्र के महिसौथा पंचायत के सतेर गांव में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने एक-एक कर चार घरों का निशाना बनाया। इन चार घरों में नगदी सहित लाखों मूल्य के जेवरात व किमती समान चुरा ले गए। एक साथ हुए चोरी की इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। चोर द्वारा चार घरों में बारी बारी से घुसकर पेटी-बक्शा को तोड़कर सोना चांदी समेत नगद रुपया की चोरी की गयी। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के महीसौथा पंचायत वार्ड 02 सतेर गांव के कपिन्दर राय पिता शिव प्रसाद के घर से पेटी बक्शा को तोड़कर दो भरी सोना, पचास भरी चांदी और दो हजार नगद की चोरी हुई हैं।वहीं उन्हीं के भाई गणेश राय के घर के खिड़की में लगे ईट को हटाकर घर में घुसकर सो रहे लोगो के कमरों को बाहर से किल्ली लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद बगल के रूम में...