लखीसराय, मार्च 6 -- लखीसराय। तेतरहट थाना क्षेत्र के महिसोना गांव में गुरुवार को जमीन विवाद में अधेड़ के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान महिसोना गांव निवासी स्व राधे प्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र ब्रजेश कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित के सिर में गंभीर चोट बताया जा रहा है। जिसका सिटी स्कैनिंग के साथ इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...