सहरसा, जुलाई 12 -- महिषी। शुक्रवार को महिषी प्रखंड मुख्यालय सहित 74 विद्यालयों में पेंशनधारी वृद्धजनो ने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का डीवीडी के माध्यम से संबोधन सुना। मुख्यमंत्री ने पेंशन की राशि बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह किए जाने की जानकारी दी। मौके पर बड़ी संख्या में वृद्ध महिला-पुरुष उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ सुशील कुमार तथा विद्यालयों में प्रधानाध्यापको की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...