पटना, मई 9 -- माले के राज्य सचिव कुणाल ने सहरसा के महिषी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में मध्याह्न भोजन खाने से सैकड़ों बच्चों के बीमार होने की घटना पर गहरी चिंता जताई और आक्रोश व्यक्त किया। शनिवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि भोजन में जहरीले सांप के अवशेष मिलने की खबर अत्यंत भयावह, शर्मनाक और आपराधिक लापरवाही का मामला है। बच्चों की जिंदगी के साथ इस तरह का खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि दोषियों पर अविलंब कार्रवाई नहीं हुई और मिड डे मील व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो भाकपा माले राज्यव्यापी आंदोलन चलाने को बाध्य होगी। यह भी पढ़ें- भाकपा माले और अन्य संगठन का प्रदर्शन आज यह भी पढ़ें- सहरसा : मिड डे मील से डरे बच्चे, आधी रह गई उपस्थिति यह भी पढ़ें- सहरसा में मिड-डे मील का कहर जारी, एक दिन बाद फ...