सहरसा, फरवरी 17 -- महिषी एक संवाददाता । सोमवार को गोरहो स्थित मीना राइस मिल से एडीएम निशांत एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी जयप्रकाश सिंह ने महिषी एवं नवहट्टा प्रखण्ड के करीब 15 पैक्स अध्यक्षों की टीम को सुपौल जिला में एक दिवसीय प्रशिक्षण के लिए हरी झंडी दिखाकर विदा किया। यह टीम सुपौल जिला के बसंतपुर प्रखण्ड के रतनपुरा पैक्स में विकास कार्यों को देखेंगे। टीम के साथ गए महिषी व नवहट्टा के बीसीओ भरत भूषण कुमार ने बताया कि इस भ्रमण के मुख्य उद्देश्य सहकारी समिति के अध्यक्ष/ प्रबंधक को गुणवत्ता के लिए अपेक्षित वृद्धि के साथ उनके नेत्तृत्व शैली, संगठन एवं वित्तीय प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन, संप्रेषण, सम सामयिक विधि एवं अन्य विषय से सम्बन्धित वृत्तिक कौशल को विकसित करना है। राइस मिल के प्रोपराइटर मिहिर झा, महिषी व्यापार मंडल के अध्यक्ष जवाहर ठाकुर...