गोपालगंज, मार्च 26 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता । पंचदेवरी प्रखंड क्षेत्र के लोहटी में आयोजित श्रीदेवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सह देवी भागवत कथा में गुरुवार को श्री धाम वृन्दावन से आए कथा व्यास पंडित शास्त्री अनुराग चंसौलिया ने भक्तों को शक्ति की महत्ता का संदेश दिया। कहा कि महिषासुर वध की कथा शक्ति और भक्ति का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि महिषासुर नामक दैत्य के आतंक से त्रस्त होकर सभी देवता भगवती की शरण में गए थे, तब मां भगवती ने महिषासुर का वध कर संसार को उसके अत्याचारों से मुक्त कराया। कथा व्यास ने बताया कि इसके साथ ही शुंभ-निशुंभ, चंड-मुंड और रक्तबीज जैसे दैत्यों का भी संहार हुआ। कहा कि वास्तव में महिषासुर जैसे दैत्य हर व्यक्ति के भीतर काम, लोभ और अहंकार के रूप में मौजूद रहते हैं, जिन्हें भगवती की आराधना से समाप्त किया जा सकता है। कहा कि म...