महिला 18 दिन से लापता
हल्द्वानी, अक्टूबर 1 -- हल्द्वानी। राजपुरा चौकी क्षेत्र से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। दो बेटियों को घर पर छोड़कर निकली महिला 18 दिन बाद भी घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश तेज कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में पति ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी और उनकी दो छोटी बेटियां हैं। 12 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे उनकी पत्नी दोनों बेटियों को घर पर छोड़कर किसी काम से बाहर निकली थी। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पति के मुताबिक पत्नी के मायके के साथ ही रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.