गोड्डा, अक्टूबर 3 -- एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की स्वर्णिम जीत पर शुक्रवार देर शाम गोड्डा के कारगिल चौंक पर खूब जश्न मना। हॉकी गोड्डा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित अन्य खेलप्रेमियों ने हॉकी झारखंड के संयुक्त सचिव सह गोड्डा जिला सचिव सुरजीत झा की अगुवाई में संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पु, वरीय उपाध्यक्ष अमित राय , उपाध्यक्ष अखिल कुमार झा, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह एवं संयुक्त सचिव अमरेंद्र सिंह, शक्ति कुमार एवं प्रियव्रत परमेश, सहित जिला कुश्ती संघ के संरक्षक संजीव झा, अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, सदस्य नीतिश आनंद, मोहित वर्मा एवं मो. नक़ीबुल्लाह के अलावा क्रिकेटर राघव मिश्रा, कुंदन सिंह व राजेंद्र प्रसाद सहित खेल प्रेमी प्रशांत कुमार सिंह, नागमणि एवं रवि शंकर भारती ने खूब पटाखे फोड़े और एक - दूसरे के गले मिल बधाइयां दीं। अपने ...