मेरठ, अगस्त 19 -- मेरठ। प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए मेरठ मंडल की 16 सदस्यीय महिला हॉकी टीम का मंगलवार को चयन किया है। हॉकी प्रतियोगिता 20 से 22 अगस्त तक अयोध्या के डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर में होगी। इसमें मेरठ मंडल की टीम प्रदेश की अन्य मंडलीय टीमों के साथ मुकाबला करेगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि टीम में मेरठ से साक्षी रानी, डिम्पल, कुसुम, तनु, काजल, शाहीन, तुलसी, आस्था, खुशी नन्दा, ईशिका गोयल, ईशिका कश्यप और ईशिका टीम का हिस्सा होंगी। बुलंदशहर से यशी, नंदनी कुमारी और नीशु तथा गाजियाबाद से जीतिका यादव को टीम में स्थान मिला है। वहीं टीम में कृतिका और आस्था (मेरठ) तथा रिया (गाजियाबाद) को आरक्षित खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। टीम मैनेजर की जिम्मेदारी साक्षी गोदियाल को स...