सहारनपुर, जुलाई 24 -- राज्य स्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर मंडल की 12 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय और सहारनपुर मंडल हैंडबॉल समिति की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया में तीन जिलों की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका मिला। चयनित टीम अब 27 से 29 जुलाई तक अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के निर्देशन में 27 से 29 जुलाई तक अयोध्या में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर मंडल की टीम घोषित कर दी गई है। शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय के तत्वावधान और सहारनपुर मंडल हैंडबॉल समिति के सहयोग से चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- कानपुर हैंडबाल महिला ट...