सहारनपुर, मार्च 24 -- सहारनपुर। नगर निगम परिसर स्थित महिला हेल्प डेस्क पर अपर नगरायुक्त मृत्युंजय के निर्देशन में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता ने महिलाओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया। इस दौरान जलकर, गृहकर, सीवरकर एवं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित किया गया। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार मिशन शक्ति 5.0 के तहत 19 मार्च से चल रहे विशेष अभियान के दूसरे चरण में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस अवसर पर निगम की महिला कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनका समाधान किया गया। अपर नगरायुक्त मृत्युंजय ने कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से ही समाज मजबूत बनता है। उन्हों...