कटिहार, अप्रैल 17 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि महिला सुरक्षा एवं सहायता के उद्देश्य से थाना में संचालित महिला हेल्प डेस्क को मार्च महीने में कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं। इस संबंध में थाना द्वारा जारी प्रतिवेदन में बताया गया है कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 मामलों का निष्पादन कर लिया गया है। प्रतिवेदन के अनुसार, 4 मामलों में प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, संरक्षण अधिकारी को कोई मामला प्रेषित नहीं किया गया और न ही इस अवधि में घरेलू घटना रिपोर्ट दर्ज हुई है। महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- बाल विवाह के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक थानाध्यक्ष ने बताया कि महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं और श...