महिला हेड कांस्टेबिल नीरज ने जीता कुश्ती में रजत, सम्मानित
बिजनौर, अक्टूबर 8 -- यूपी पुलिस की बिजनौर में तैनात महिला मुख्य आरक्षी नीरज ने 75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन करनाल, हरियाणा में हुआ था। नीरज की इस उपलब्धि पर बिजनौर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। बुधवार को एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने अपने कार्यालय में महिला मुख्य आरक्षी नीरज को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि नीरज की उपलब्धि अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने खेल के क्षेत्र में जिले और पुलिस विभाग का नाम रोशन किया है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: महिला हेड कांस्टेबिल नीरज ने जीता कुश्ती में रजत, सम्मानित
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.